फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   ेजाब हमले की शिकार युवतियों के इलाज पर संकट

ेजाब हमले की शिकार युवतियों के इलाज पर संकट

Thu, 13 Dec 2018 10:35 PM IST
Updated Thu, 13 Dec 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
ेजाब हमले की शिकार  युवतियों के इलाज पर संकट

विज्ञापन
तेजाब हमले की शिकार युवतियों के इलाज पर संकट
त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बिस्कोहर में दो नवंबर को दो युवतियों पर हुआ था हमला

अमर उजाला ब्यूरो
बिस्कोहर। इटवा तहसील क्षेत्र के बिस्कोहर पश्चिमी मोहल्ले की एसिड अटैक पीड़िता को सवा माह बाद भी कोई सहायता नहीं मिल सकी है। पीड़िता की नानी मुुआवजे के लिए सरकारी अफसरों का चक्कर काट रही है। जबकि पिछले 20 दिनों से पीड़िता का रुपये के बगैर इलाज भी नहीं हो पा रहा है और न दवाएं ही खरीद पा रही हैं। पीड़िता के परिजन इलाज के लिए पाई-पाई को मोहताज है।

बिस्कोहर स्थित पश्चिमी मोहल्ले में दो नवंबर को दो युवतियों के ऊपर तेजाब हमले की घटना हुई थी जिसमें बचाव करने पहुंची, दो अन्य झुलस गई थीं। हालत नाजुक देख उसे सीएससी इटवा से बलरामपुर और गोंडा फिर लखनऊ जाकर इलाज के लिए भर्ती करवाया गया था। पीड़िता की मां व नानी ने रोते हुए बताया कि जो मेरे पास जमा पूंजी थी, सब इलाज में लगा दिया। प्रशासन की तरफ से सहायता राशि मिलने की बात कही गई थी। लेकिन अब तक एक फूटी कौड़ी की सहायता प्रशासन की ओर से नहीं मिला है। पीड़िता की मां ने कहा कि 20 दिनों से रुपये के बगैर बेटी का इलाज नहीं हो पा रहा है। सहायता राशि मिल जाती तो कम से कम बेटी का इलाज हो जाता। पिछले चार दिनों से रुपये न होने से घर में चूल्हा तक नहीं जला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed