{"_id":"5a92f1d74f1c1b4f588babc3","slug":"41519579607-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनरेटर के चपेट में आई मासूम, लखनऊ रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जनरेटर के चपेट में आई मासूम, लखनऊ रेफर
siddharthnagar
Updated Sun, 25 Feb 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर।थाना शोहरतगढ़ के ग्राम बोहली में रविवार को आयोजित विवाह समारोह में उस समय रंग में भंग पड़ गया, जब जेनरेटर के बेल्ट में एक मासूम का हाथ फंस कर कट गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित मासूम कल्पना (4) पुत्री शिवरतन को सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार विवाह समारोह में परिवार समेत कल्पना गई थी। शाम करीब 7 बजे कार्यक्रम स्थल पर बच्चे खेल रहे थे, इसी दौरान मासूम जनरेटर के पास पहुंच गई। वहीं, जेनरेटर के बेल्ट में उसका हाथ फंस गया। जब तक लोग जेनरेटर बंद करते, तबतक उसका कंधे तक का हिस्सा जेनरेटर की चपेट में आकर पिस गया। किसी ने थाने को सूचित किया। मौके पर पहुंचे आरक्षी दिनेश यादव व राघवेंद्र ने मासूम को सीएचसी में भर्ती कराया।
जहां स्थिति गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। इस संबंध में चिकित्साधिकारी सीएचसी शोहरतगढ़ डॉ. एसके पटेल ने बताया कि बच्ची का दाहिना हाथ जनरेटर की चपेट में आने से पिस गया।