फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   घर में घुसकर दरोगा पत्नी और बेटी कोे पीटा

घर में घुसकर दरोगा पत्नी और बेटी कोे पीटा

Tue, 08 Jan 2019 10:42 PM IST
siddharthnagar Published by: राकेश पांडेय Updated Tue, 08 Jan 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर दरोगा पत्नी और बेटी कोे पीटा
सिद्धार्थनगर। गांधीनगर मोहल्ले में एक ही परिवार के छह लोगों ने सोमवार की रात घर में घुसकर दरोगा देवेंद्र सिंह को लाठी-डंडे से पीटकर लहूलुहान कर दिया। बचाव में आईं उनकी पत्नी और बेटी को भी नहीं बख्शा गया। दरोगा की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों पर बलवा सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह पुलिस कंट्रोल रूम में तैनात हैं। पत्नी मधुबाला सिंह की ओर से दी गई तहरीर के मुताबिक सोमवार की रात साढ़े आठ बजे मोहल्ले के ही एक परिवार के कई लोग लाठी-डंडे लेकर घर में घुस आए। वे लगातार अपशब्द बोल रहे थे। पति ने जब उनका विरोध किया तो उन्होंने लाठी-डंडे से हमला कर उन्हें बुरी तरह पीटा। बीच-बचाव करने जब बेटी श्रेया सिंह और मैं पहुंची तो हमारे साथ न सिर्फ बदसलूकी की गई बल्कि मारा-पीटा भी गया। चीख सुनकर जब तक आसपास के लोग पहुंचते, हमलावर भाग निकले। उन्होंने आरोप लगाया है कि हमलावर जान से मारने के इरादे से घर में घुसे थे।
विज्ञापन

एसओ सदर शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि पीड़ित की पत्नी की तहरीर पर गांधी नगर के मुरली, रोहित कुमार उर्फ कृष्णा, प्रवीण कुमार, अशोक कुमार, सिद्धार्थ कुमार और एक अज्ञात पर बलवा सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed