{"_id":"6ada25bbe79689290d036337","slug":"gdfs-grnoida-news-c-1-noi1095-4861371-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: फिल्म निर्माता अमित जानी को ऑडियो नोट भेजकर जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: फिल्म निर्माता अमित जानी को ऑडियो नोट भेजकर जान से मारने की धमकी
विज्ञापन
फिल्म निर्माता अमित जानी को ऑडियो नोट भेजकर जान से मारने की धमकी
- गृह मंत्रालय और नोएडा पुलिस से शिकायत की
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की घटना के बाद फिल्म निर्माता अमित जानी ने खुद को भी जान का खतरा होने का दावा किया है। जानी का दावा है कि उन्हें एक ऑडियो संदेश मिला है, जिसमें धमकी दी गई है। इस ऑडियो में बताया जा रहा है कि यदि टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाई जा सकती है तो उन्हें भी निशाना बनाया जा सकता है। फिल्म निर्माता ने इस संबंध में गृह मंत्रालय और नोएडा पुलिस को जानकारी देने की बात कही है।
नोएडा में रहने वाले अमित जानी ने बताया कि वह लॉरेंस बिश्नोई पर फिल्म बना रहे हैं। इसके बाद से वह लॉरेंस विरोधी गुटों के निशाने पर हैं। अमित जानी को सरकारी सुरक्षा भी प्राप्त है। उन्होंने दावा किया कि फिल्म निर्माण के कारण उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं। फिल्म निर्माता ने लॉरेंस बिश्नोई या किसी अन्य गैंग से संबंध होने के आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है कि न तो वह किसी गैंग से जुड़े हैं और न ही उन्हें लॉरेंस बिश्नोई की गतिविधियों की जानकारी होने या फिल्म में उसे नायक बनाने के लिए उससे आर्थिक मदद मिलने की बात सही है। इस मामले में अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि इस मामले में अभी कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है।