फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   खेत गए युवक की नाले में डूबने से मौत

खेत गए युवक की नाले में डूबने से मौत

Thu, 15 Nov 2018 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Thu, 15 Nov 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
खेत गए युवक की नाले में डूबने से मौत
मिलक में सीएचसी पर बिलखते मृतक के परिजन।
बर्डपुर। मोहाना क्षेत्र के हरैया गांव में बुधवार को खेत की सिंचाई करने गया युवक नाले में गिर गया। इस दौरान डूबने से उसकी मौत हो गई। देर शाम नाले में उतराती हुई लाश लोगों ने देखी। मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

क्षेत्र के उत्तरी नोनहवा गांव निवासी सबलू (22) पुत्र जमीनदार बुधवार सुबह गांव के बगल हरैया घाट पर पंपिंगसेट लगाकर अपने खेत की सिंचाई कर रहा था। बताया जा रहा है कि इसी दौरान किसी कारणवश पंपिंगसेट से पानी आना बंद हो गया। जिससे खेत से नाले पर लगे पंपसेट को पुन: चालू करने के लिए सबलू नाले में घुसा, इसी बीच उसका पैर फिसलने से वह गहरे पानी में डूब गया। उसके पिता जमीनदार नाले पर लगे पंपसेट के पास उसे ढूंढने गए तो उसे वहां न पाकर परेशान हुए और उसकी तलाश शुरू की तो वह उक्त स्थल पर नहीं मिला। परिजन नाले के आसपास काफी देर तक उसे ढूंढ़े, लेकिन वह नहीं मिला। अंत में थक हारकर सभी निराश हो गए पर सबलू का कहीं पता नहीं चला। वहीं, देर शाम उसकी लाश नाले में उतराती मिली। सूचना पर परिवार शोक में डूब गया। थानाध्यक्ष मोहाना आलोक कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि उक्त मामले में कोई भी तहरीर अब तक नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed