{"_id":"5aca4d134f1c1b546b8b4681","slug":"31523207443-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेमुवाडीह में देर से पहुंची दमकल टीम गुस्साए लोगों ने लौटाकर लगाया जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेमुवाडीह में देर से पहुंची दमकल टीम गुस्साए लोगों ने लौटाकर लगाया जाम
siddharthnagar
Updated Sun, 08 Apr 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
दमकल टीम के देर से पहुंचने पर सेमुवाडीह के लोगों ने बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर जाम लगा दिया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर/डुमरियागंज।आग की चार घटनाओं में शनिवार देर रात और रविवार को 15 बीघा फसल जल गई। वहीं खेसरहा में झोपड़ी में आग लगने से झोपड़ी और इसमें बंधी 16 बकरियां झुलसने से मर गईं। डुमरियागंज में सेमुवाडीह करीब साढ़े नौ बजे आग लगने की सूचना के देने बाद भी दमकल टीम करीब 11.15 बजे पहुंची। जबकि गांव से डुमरियागंज की दूरी करीब पांच किलोमीटर है। इससे गुस्साए लोगों ने टीम को लौटा दिया और बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम से करीब एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा। सूचना पर पहुंचे एसओ ने लोगाें को समझाकर जाम खुलवाया।
डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के सेमुवाडीह गांव के पूरब के सिवान में स्थित गेहूं के खेत के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन विद्युत लाइन के तार तेज हवा के कारण टकराने लगे। इससे निकली चिंगारी से खेत में आग लग गई। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलने लगी। जानकारी पर सेमुवाडीह गांव के साथ ही बैदौला चौराहा, बनगवां, बजंरहवा आदि गांव के लोग आग बुझाने में जुट गए। लोगों के अथक प्रयास से डेढ़ घंटा बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक आग से अली अहमद का एक बीघा, अजय कुमार का छह बीघा, बनगवां के रामचंद्र का दो बीघा, यूपी यादव का दो बीघा सहित करीब 12 बीघा गेहूं की फसल जल गई। देर से पहुंचने से गुस्साए लोगों ने दमकल टीम को लौटा दिया। इस संबंध में तहसीलदार शिवमूर्ति सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। कानूनगो को मौके पर भेजकर जांच के लिए कहा गया है।
रिपोर्ट आते ही पीड़ितों को आर्थिक सहायता का लाभ दिया जाएगा।
खेसरहा प्रतिनिधि के अनुसार, थाना क्षेत्र के पिपरा फरदंग गांव में शनिवार देर रात करीब दो बजे अज्ञात कारणों से पूर्णवासी की झोपड़ी में आग लग गई। घर मेें सो रहे लोगों ने किसी तरह भाग की अपनी जान बचाई। आग से घर में बंधी 16 बकरियों की झुलसने मौत हो गई और बक्से में रखे छह हजार रुपये, अनाज सहित अन्य सामान जल गया। उसने पुलिस को तहरीर दे दी है। एसओ रणधीर कुमार मिश्र ने बताया कि तहरीर अभी तक मेरे पास नहीं आई है। तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
तीन बीघा गेहूं सहित कई पेड़ जले ः बर्डपुर/पथरा। मोहाना थाना क्षेत्र के मिरवापुर गांव के उत्तर सिवान में आग लग गई। इससे खेत में गेहूं के डंठल सहित कई पेड़ जलने लगे। सूचना ग्रामीणों ने दमकल टीम को दी। मौके पर पहुंची टीम ने आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक कई पेड़ जल चुके थे। उधर, पथरा थाना क्षेत्र के पटखौली निवासी गुड्डू चौधरी के गेहूं के खेत में रविवार की शाम अज्ञात कारणों से आग लग गई। इससे तीन बीघा गेहूं का फसल जल गई।