फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

Thu, 05 Apr 2018 11:35 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Thu, 05 Apr 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार की मौत
हादसे के बाद अस्पताल में जुटे लाेग। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
इटवा। थाना क्षेत्र के इटवा-डुमरियागंज मार्ग पर स्थित समदा गांव के पास गुरुवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे पिकअप की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


क्षेत्र के सेमरा गांव निवासी रामदीन (47) पुत्र शोहरत गुरुवार को साइकिल से किसी काम से इटवा से गए थे। बताया जाता है कि काम पूरा होने के बाद शाम को वह घर लौट रहे थे। वह इटवा - डुमरियागंज मार्ग पर स्थित समदा गांव के पास पहुुंचे थे कि डुमरियागंज की ओर से आ रही पिकअप ने टक्कर मार दी। इस हादसे में रामदीन गंभीर रूप से जख्मी हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें इटवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, चालक पिकअप लेकर मौके से भाग गया। एसओ अंजनी राय ने बताया शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साइकिल सवार को टक्कर मारने वाले को पुलिस टीम तलाश कर रही है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed