फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   दो कर्मियों से पुलिस ने की दो घंटे पूछताछ

दो कर्मियों से पुलिस ने की दो घंटे पूछताछ

Tue, 04 Sep 2018 12:05 AM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Tue, 04 Sep 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
दो कर्मियों से पुलिस ने की दो घंटे पूछताछ
investigation
सिद्धार्थनगर। बीएसए कार्यालय में चोरी के मामले में पुलिस की विशेष टीम ने सोमवार को दो कर्मियों से दो घंटे पूछताछ की। इस दौरान कई पुख्ता सबूत टीम के हाथ लगे। पुलिस सूत्रों की माने तो एक से दो दिन मे मामले का पर्दाफाश हो जाएगा। बताया जा रहा है कि इसमें विभागीय कर्मियों की संलिप्तता है, लेकिन काउंसिलिंग की वजह से पुलिस मामले का पर्दाफाश नहीं कर रही है। वही, सोमवार को सदर एसडीएम उमेश चंद्र निगम, सीओ दिलीप सिंह ने बीएसए से मुलाकात कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन


बीएसए कार्यालय में 26 की रात हुई चोरी में सदर पुलिस ने केस तो दर्ज कर लिया, लेकिन विभागीय सहयोग न मिलने के कारण कुछ खास नहीं कर पा रही थी। इस वजह से मामले की जांच का जिम्मा विशेष टीम को सौंपा गया। टीम अब तक एक दर्जन कर्मियों से कई बार पूछताछ कर चुकी है। सोमवार को टीम ने विभाग के दो कर्मियों को दो घंटे तक हिरासत में रखते हुए पूछताछ की। कहा जा रहा है कि पुलिस के हाथ कई पुख्ता सबूत लगे हैं।
विज्ञापन


जिनको उठाया, वह रह चुके है विवादित
- पुलिस सूत्रों की माने तो जिन दो कर्मियों से पूछताछ की गई है उनका विवादों से नाता रहा है। इससे पूर्व वे जिन-जिन जनपदों में रहे है, वहां उनके खिलाफ केस दर्ज होने के साथ ही विभागीय जांच भी चल रही है। राजनीतिक साठगांठ की वजह से दोनों अब तक बचते रहे हैं। ऐसे में देखने वाली बात यह होगी कि इस बार उनकी गर्दन फंसती है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed