{"_id":"5cc9d490bdec22077654d669","slug":"201556731024-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचा सटाकर 67 हजार नकदी, जेवर लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
तमंचा सटाकर 67 हजार नकदी, जेवर लूटे
Wed, 01 May 2019 11:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
siddharthnagar
siddharthnagar
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 11:02 PM IST
विज्ञापन
pistal
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटवा। थाना क्षेत्र के गंगवार गांव में मंगलवार रात घर में सोई महिला व बच्चों पर तमंचा सटाकर डेढ़ लाख रुपये लूटने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता के मुताबिक लूट करने वाले कच्छा बनियान गिरोह के सदस्य थे।
क्षेत्र के गंगवार में मंगलवार रात शिवाकार पाठक का परिवार खाना खाने के बाद सोया हुआ था। शिवाकार पाठक (40) घर के बाहर बरामदे में सोए थे और पत्नी चन्द्रावती देवी (38) बेटे निशांत (8), नीतेश (6) के साथ आंगन में सोई थी। चन्द्रावती के मुताबिक रात के 12 बजे के लगभग अचानक किसी नुकीले चीज के दबाव से आंख खुली तो देखा कि चार युवक कच्छा बनियान में मेरे चारपाई के दोनों तरफ खड़े थे। इसमें एक युवक तमंचा लिए सामने खड़ा था व दूसरा चाकू की नोक मेरी कनपटी पर लगाए हुए मुझसे बंद कमरे के ताले की चाबियां मांग रहा था। मना करने पर चाकू लिए युवक ने चांटा मारते हुए मेरे बेटे के गले में चाकू सटाकर जान से मारने की धमकी दी तो मैंने डरकर उसे चाबी पकड़ा दी। एक को छोड़ कर तीनों युवक मेरे व मेरे पति के बक्से को बारी-बारी से तोड़कर 67 हजार नकदी व सोने की कील, अंगूठी, चेन, पाजेब व पायल कुल लगभग डेढ़ लाख रुपये के सामान निकाल लिए। बाहर से टार्च जलने पर चारों पकड़े जाओगे क हकर भाग निकले। डरी सहमी हालत में मैंने दरवाजा खोलकर घटना की जानकारी बाहरी बरामदे में सोए अपने पति को दी। इस दौरान जागने व टार्च जलाने के चलते दूसरे कमरे बक्शे में रखे जेवर व नकदी सुरक्षित पड़ा रह गया। देर रात पीड़िता की सूचना पर पहुंची पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई है। एसओ इटवा अवधराज यादव ने बताया कि घटना की जानकारी है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।