फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   नेपाल के दो युवकों ने बैंक के कैशियर को पीटा

नेपाल के दो युवकों ने बैंक के कैशियर को पीटा

Mon, 29 Apr 2019 11:11 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
नेपाल के दो युवकों ने बैंक के कैशियर को पीटा
दो नेपाली युवकों ने बैंक कैशियर को पीटा
विज्ञापन

एटीएम मशीन से रुपये निकालने को लेकर की मारपीट
पीएनबी शाखा परसा में सोमवार सुबह करीब दस बजे की घटना
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो को हिरासत में लेकर थाने लाई
अमर उजाला ब्यूरो
शोहरतगढ़। थाना क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक की शाखा परसा में सोमवार को एटीएम से रकम निकालने को लेकर परेशान नेपाल के दो युवकों ने बैंक गेट पर जमकर बवाल किया। गेट खुलने के बाद दोनों ने कैशियर को धमकाया। जब तक बैंक में मौजूद ग्राहक कुछ समझ पाते कि वे दोनों युवक कैशियर को मारपीट कर घायल कर दिए। इसी बीच शाखा प्रबंधक ने पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नेपाली दोनों युवकों को पकड़कर थाने में ले आई।

पीएनबी शाखा परसा के ब्रांच मैनेजर लवकुश तिवारी ने बताया कि सोमवार सुबह कैशियर के साथ बैंक में पहुंचे। अन्य कर्मचारी चुनाव ड्यूटी में प्रशिक्षण करने के लिए गए हुए थे। करीब दस बजे के आसपास नेपाल के दो लोग बैंक का गेट खोलने के लिए गाली-गलौज करने लगे। बैंक का गेट खुलते ही नेपाल के दो व्यक्ति अंदर आकर कैशियर गणेश से उलझ गए। कुछ ही देर बाद बैंक कैशियर को पीटने लगे। सूचना शोहरतगढ़ थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने बैंक पहुंच कर दोनों नेपाली युवकों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। बताया कि दोनों नेपाली युवक शाखा के ग्राहक भी नहीं हैं। वहीं, दूसरी ओर कुछ ग्राहकों का कहना है कि चुनाव ड्यूटी के बहाने ग्राहकों को परेशान किया जा रहा है। एसओ अवधेशराज सिंह ने बताया कि पीएनबी परसा बैंक की शाखा में कैशियर से मारपीट के मामले में नेपाल के दो युवकों को पकड़ कर थाने पर लाया गया है। इनमें मुमताज व इम्तियाज शामिल हैं। दोनों का घर नेपाल और भारत में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed