फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   2 died by current000

करंट से दो की मौत

Sat, 08 Jun 2019 11:38 PM IST
siddharthnagar Published by: राकेश पांडेय Updated Sat, 08 Jun 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
2 died by current000
जांच करने पहुंची पुलिस। - फोटो : amar ujala
मिश्रौलिया। थाना क्षेत्र के चेतिया कस्बे में शनिवार को मोटर में करंट उतर जाने से वहां नहा रहे 55 वर्षीय शख्स की मौत हो गई। वहीं, उनकी पत्नी घायल हो गईं। बिजली निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। इसके बाद सीओ इटवा के समझाने-बुझाने के बाद परिजन माने, लेकिन शव का पोस्टमार्टम कराने को राजी नहीं हुए। 
विज्ञापन

क्षेत्र के चेतिया कस्बा निवासी रामसुरेश चौरसिया (55) शनिवार की सुबह घर पर लगे मोटर से स्नान कर  रहे थे। राम सुरेश के बेटे शैलेंद्र कुमार ने बताया कि मोटर से पानी निकल रहा था। इस दौरान घर में हाईवोल्टेज की सप्लाई आ गई जिसकी चपेट से पिता की मौत हो गई। उन्हें बचाते समय मां मधुमती (50) भी घायल हो गईं। रामसुरेश के पांच बेटे हैं। सभी मजदूरी करके अपने परिवार का जीवन यापन करते हैं। वहीं, घटना की सूचना पर मौके पर थानाध्यक्ष मिश्रौलिया आलोक कुमार श्रीवास्तव, चौकी इंचार्ज चेतिया हरेन्द्र राय फोर्स के साथ पहुंचे। बिजली निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। थोड़ी देर बाद बांसी के तहसीलदार वीरेंद्र कुमार गुप्ता, सीओ इटवा श्रीयश त्रिपाठी, थाना प्रभारी गोल्हौरा महेंद्र चौहान भी पहुंचे। तहसीलदार ने बिजली निगम के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। वहीं, हाईवोल्टेज की सप्लाई से भगवान दास, विनय वर्मा, राजेश चौरसिया, संतोष चौरसिया के घरों में इलेक्ट्रिक के उपकरण जल गए।
विज्ञापन




11 हजार वोल्ट के तार क ी चपेट से श्रमिक की मौत, एक जख्मी
्सिद्धार्थनगर। चिल्हिया थाना क्षेत्र के सेमरियांव गांव के ईंट-भट्ठे पर शनिवार सुबह नल की पाइप निकालते समय दो मजदूर ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के तार के संपर्क में आ गए। हादसे में एक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से झुलस गया। आनन-फानन में इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के सेमरियांव गांव निवासी शहजाद (25) पुत्र जलालुद्दीन व चिनगुद (35) गांव के ही एक ईंट -भट्ठे पर काम करते थे। शनिवार की सुबह ईंट -भट्ठे पर लगे देसी नल को निकाल रहे थे, तभी पाइप ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट बिजली के तार के संपर्क में आ गया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। आसपास के लोगों ने दोनों जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान शहजाद की मौत हो गई। वहीं, इलाज के बाद चिनगुद की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। शहजाद की मौत की खबर मिलने के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शहजाद के तीन बच्चे हैं। एसओ चिल्हिया रामेश्वर यादव ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर टीम गई थी। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया था। अब तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed