{"_id":"5c70372ebdec2273724c5660","slug":"191550858030-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उलाहना देने गए चाचा-भतीजे समेत तीन को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उलाहना देने गए चाचा-भतीजे समेत तीन को पीटा
Fri, 22 Feb 2019 11:23 PM IST
राकेश पांडेय
siddharthnagar
siddharthnagar
Published by: राकेश पांडेय
Updated Fri, 22 Feb 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोगिया। कोतवाली क्षेत्र के नादेपार गांव में ठेला लगाने वाले युवक को पिता- पुत्र ने गुरुवार देर शाम पीट दिया। शुक्रवार सुबह जब वह उलाहना देने चाचा के साथ आरोपी के घर पहुंचे तो फिर तीनों को दौड़कर पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों का इलाज करवाया। तहरीर के आधार पर दो नामजद सहित चार लोगों पर केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
नादेपार गांव निवासी पप्पू गुप्ता (18) गांव के ही चौराहे पर चाट का ठेला लगाते हैं। आरोप है कि गुरुवार शाम को उन्होंने ठेला लगाया था। इस दौरान सैदुल्लहा व उसके पिता चिनक वहां पहुंचे और ठेला हटाने के लिए दबाव बनाने लगे। विरोध पर दोनों उन्हें पीट दिया। जानकारी पप्पू ने घरवालों को दी। शुक्रवार की सुबह वह चाचा गुड्डू व राजकुमार उलहना देने के लिए चिनक घर पहुंच गए। तीनों को देखकर पिता व पुत्र आक्रोशित हो उठे और घर पर तीनों की पिटाई कर दी। 100 नंबर पर सूचना देने पर पुलिस पहुंची और तीनों को जोगिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। पुलिस ने पप्पू की तहरीर पर चिनक, सहदुल्लाह व दो अज्ञात के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। एसओ संजय कुमार दुबे ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।