{"_id":"5b463ddb4f1c1b78468b5f85","slug":"191531330011-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘24 घंटे में हो कार्रवाई, वरना सीएम से होगी शिकायत’","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
‘24 घंटे में हो कार्रवाई, वरना सीएम से होगी शिकायत’
siddharthnagar
Updated Wed, 11 Jul 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
बर्डपुर में जब पीड़ितों का हाल जानने भाजपा नेता पहुंचे तो पीड़ित महिला ने जिलाध्यक्ष के पैर पकड़ लिए।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर/बर्डपुर। मोहाना थाना क्षेत्र के बर्डपुर में पुलिस की बर्बरता के शिकार लोगों से बुधवार को सांसद जगदंबिका पाल मिले और न्याय का भरोसा दिलाया। भाजपा नेताओं को देखकर मुन्नी देवी और बेटी सीमा रो पड़ी। मंगलवार को बाजार बंद रहने के बाद बुधवार को सांसद के आश्वासन के बाद भले ही दुकानें खुल गईं हो पर रौनक नहीं लौटी।
बर्डपुर में पुलिस एक मकान पर बिना किसी आदेश के कब्जा दिलाने के लिए मंगलवार को निरंकुश बन गई। कस्बा निवासी मुन्नी देवी, उनकी बेटी और साथ खड़े लोगों पर पुलिस ने लाठियां बरसाई थी। पुलिस इस तांडव दुकानदारों ने पूरे दिन दुकान बंद रखीं। देर शाम पुलिस थाने ले जाकर दोनों पक्षों के बीच समझौता कर दिया। बुधवार सुबह जब सांसद पीड़ितों से मिले तो पीड़ितों व कस्बे के लोगों ने पूरा वाकया बताया। लोगों ने कहा कि पुलिस की कार्रवाई से हर कोई दुखी है। इस पर सांसद और भाजपा जिलाध्यक्ष लाल जी त्रिपाठी ने 24 घंटों में मोहाना थानाध्यक्ष सहित मामले से संलिप्त पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया।
कहा कि अगर एसओ व संबंधित पुलिसकर्मी पर कार्रवाई नहीं होती है तो इसकी शिकायत सीएम व डीजीपी से की जाएगी। पीड़ितों को हर हाल में न्याय दिलाया जाएगा। इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि ओमप्रकाश यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष नितेश पांडेय, जिला महामंत्री दीपक मौर्या, हरिश्चंद्र अग्रहरि, राजकमल जायसवाल, पुनीत जयसवाल आदि मौजूद रहे।वहीं एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने कहा कि किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। लाठीचार्ज मामले की जांच कराई जाएगी, जो दोषी मिलेगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।