फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   हादसों में दो बालकों समेत चार की मौत

हादसों में दो बालकों समेत चार की मौत

Wed, 17 Apr 2019 11:22 PM IST
siddharthnagar Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 17 Apr 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
हादसों में दो बालकों समेत चार की मौत
Accident
सिद्धार्थनगर। जिले में मंगलवार देर शाम-रात व बुधवार को हुए पांच सड़क हादसों में दो बालकों समेत पांच की मौत हो गई। हादसे मोहाना, ढेबरूआ, चिल्हिया, शोहरतगढ़ और उसका थाना क्षेत्र में हुए।
विज्ञापन


परसा प्रतिनिधि के अनुसार, ढेबरुआ थाना क्षेत्र की ग्रामसभा उतरौला में ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरकर उसकी चपेट में आने से बगेदू का 6 वर्षीय बेटे दुर्गेश की मौत हो गई। घटना बुधवार शाम साढ़े छह बजे की है। जानकारी के अनुसार, दुर्गेश ट्रैक्टर-ट्रॉली से कही जा रहा था। तभी अचानक झटका लगने से वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन तुरंत इलाज के लिए सीएचसी शोहरतगढ़ ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दुर्गेश की मौत पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ढेबरुआ एसओ राजेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि घटना की सूचना नहीं है।
विज्ञापन


उसका थाना क्षेत्र के हरनी गांव निवासी आठ वर्षीय पंकज पुत्र इनल को मंगलवार देर शाम अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शव लेकर घर चले गए। एसओ उसका रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में जानकारी नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद जांच कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ककरहवा प्रतिनिधि के अनुसार, मोहाना थाना क्षेत्र के ककरहवा जंगल के पास मंगलवार देर शाम एक बाइक ठेले से टकरा गई। हादसे में ठेला लेकर आ रहे ककरहवा बाजार निवासी मेवालाल(55) की मौत हो गई। घटना के वक्त मेवालाल साप्ताहिक बाजार से ठेला लेकर घर जा रहे। वहीं बाइक सवार दीपक (30),धर्मेंद्र (24) भी गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक चालक दीपक की हालत खराब देख कर गोरखपुर से लखनऊ रेफर कर दिया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। एसओ मोहाना अंजनी कुमार राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था।

खुनुवां प्रतिनिधि के अनुसार, शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र अठकोनिया गांव के उत्तर में खुदाई के वक्त जेसीबी की चपेट में आने से हेल्पर का काम करने वाले आशू कुमार गुप्ता (21) पुत्र किशोर कुमार गुप्ता निवासी ग्राम सरफरा नया टोला थाना बरौली जिला गोपालगंज (बिहार) की मौत हो गई। घटना मंगलवार देर रात करीब दो बजे की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बुधवार सुबह कंस्ट्रक्शन कंपनी के एक व्यक्ति ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर शोहरतगढ़ एसओ अवधेशराज सिंह व खुनुवां पुलिस चौकी इंचार्ज एसआई अवधेश कुमार सिंह ने घटनास्थल से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।


गाय को बचाने के फेर में बाइक हुई अनियंत्रित, दो घायल
शोहरतगढ़। चिल्हिया थाना क्षेत्र के परसिया गांव के पास गाय को बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित हो गई। घटना में दो लोग घायल हो गए। क्षेत्र के अगया गांव निवासी सुनील (25) अपने पड़ोसी विलायती(30) को बाइक से इलाज कराने के लिए जिला अस्पताल ले जा रहे थे। परसिया गांव के पास सड़क पर गाय को बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित हो गई। दोनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी अस्पताल पहुंचाया। चिकित्साधीक्षक डॉ. एसके पटेल ने बताया कि दोनों घायलों का उपचार कर घर भेज दिया गया। बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed