फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   घर से निकला मुंबई के लिए, लखनऊ में रेलवे ट्रैक पर मिली लाश

घर से निकला मुंबई के लिए, लखनऊ में रेलवे ट्रैक पर मिली लाश

Wed, 02 Jan 2019 10:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jan 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
घर से निकला मुंबई के लिए, लखनऊ में रेलवे ट्रैक पर मिली लाश
फोटो-62
विज्ञापन

बिस्कोहर। मुंबई जा युवक का शव लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन के पास लखनऊ-कानपुर रेलखंड पर ट्रैक पर कटी हुई लाश मिली। आधार कार्ड से मृतक की शिनाख्त हुई। इसके बाद पुलिस ने मामले की जानकारी परिजनों को दी। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बिस्कोहर निवासी तौफीक अहमद (22) पुत्र शाहिद रविवार को घर से मुंबई के लिए निकले थे। लखनऊ पहुंच कर तौफिक ने फोन से घर पर सूचना दी कि अभी दो दिन लखनऊ में रहकर कुछ लड़कों को साथ में लेकर मुंबई जाऊंगा। मंगलवार की शाम 6 बजे के करीब उसने घर पर फोन करके बताया कि मैं चारबाग रेलवे स्टेशन से मुंबई के लिए निकल लिया हूं। रात 10 बजे के करीब पुलिस ने युवक के परिजनों को बताया कि लखनऊ रेलवे पुलिस ने सूचना दी है कि आपके बेटे शाहिद का शव चारबाग रेलवे स्टेशन के समीप लखनऊ कानपुर मार्ग की पटरी पर मिला है। बेटे की मौत की खबर सुन परिजनों में कोहराम मच गया। रात ही में परिजन लाश लेने के लिए लखनऊ रवाना हो गए। बुधवार देर रात युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed