फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   crime againest women

निकाह का झांसा तीन वर्षों से दुष्कर्म करने का आरोप

Sun, 14 Oct 2018 10:32 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Sun, 14 Oct 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
crime againest women
सिद्धार्थनगर। इटवा थाना क्षेत्र के एक गांव में निकाह का झांसा देकर महिला से तीन साल तक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। आरोप गांव के प्रधान पर लगा है। पीड़िता ने महिला थाना में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


महिला ने पुलिस को बताया है कि वह इटवा थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी है। तीन वर्ष पूर्व गांव के प्रधान से उसका प्रेम संबंध हो गया। इसके बाद ग्राम प्रधान निकाह करने का झांसा देकर उसका यौन शोषण करने लगा। जब उसने निकाह के लिए दबाव बनाया तो वह मुकर गया। महिला ने इसकी शिकायत स्थानीय थाने में की। पुलिस के सामने प्रधान ने निकाह करने का वादा किया। कुछ दिनों तक किराए पर कमरा लेकर साथ भी रखा, लेकिन निकाह करने की बात आने पर टालमटोल करने लगा। अब उसने एक बार फिर निकाह करने से मना कर दिया है। महिला ने पुलिस से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। एसओ महिला थाना पूनम यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। आरोपी प्रधान को थाने बुलाया गया था, लेकिन वह नहीं आया। मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed