{"_id":"5b3125b64f1c1b6d4d8b88c5","slug":"181529947574-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिल सवार बालक ट्रक की चपेट में आया, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साइकिल सवार बालक ट्रक की चपेट में आया, मौत
siddharthnagar
Updated Mon, 25 Jun 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद जुटे लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटवा। थाना क्षेत्र के खानकोट सेमरी गांव के पास चौराहे से चाय पीकर लौट रहे 12 वर्षीय साइकिल सवार बालक को ट्रक ने कुचल दिया। इस हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं, चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही ट्रक को कब्जे में लेकर थाने ले गई है। इसके कुछ ही देर पहले उसी ट्रक चालक ने खानकोट सेमरी से पहले एक बाइक सवार को ठोकर मार कर घायल कर दिया था। उसे लोगों ने इटवा सीएचसी में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
इटवा-बढ़नी मार्ग पर बिस्कुट लदे ट्रक ने साेमवार काो ग्राम खानकोट सेमरी के पूर्व इटवा थाने के ग्राम वेलघटिया निवासी ताज मोहम्मद (35) को चपेट में ले लिया दी। हादसे के बाद भाग रहे ट्रक चालक ने खानकोट सेमरी तिराहे पर चाय पीकर साइकिल से लौट रहे खानकोट सेमरी निवासी अरबाज (12) पुत्र इलियास को चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।

मृतक अपने आठ भाइयों में सातवें नंबर का था। जबकि मां की अभी एक माह पूर्व मौत हो गई थी। थानाध्यक्ष गोपाल स्वरूप बाजपेयी का कहना है कि इलियास की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। मौके से ट्रक को कब्जे में ले लिया गया। चालक अभी फरार है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन