फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   आंधी में तार टकराए, चिंगारी से लगी आग, 100 बीघा गेहूं जला

आंधी में तार टकराए, चिंगारी से लगी आग, 100 बीघा गेहूं जला

Fri, 30 Mar 2018 11:24 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Fri, 30 Mar 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
आंधी में तार टकराए, चिंगारी से लगी आग, 100 बीघा गेहूं जला
बर्डपुर क्षेत्र में गेहूं की फसल में आग लगने के बाद बुझाने के िलए जुटे लोग। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर/ बर्डपुर। शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे आई आंधी के दौरान तिवारीपुर के सिवान में तेज हवाओं के कारण विद्युत तार टकराने लगे। इससे निकली चिंगारी से करीब 100 बीघा गेहूं की फसल जल गई। आग की सूचना पर लोग आसपास के जल स्रोताें से आग बुझाने में जुट गए। संयोग ही था कि आंधी के बाद बारिश होने लगी। वहीं बार-बार सूचना देने के बाद भी दमकल टीम नहीं पहुंची। 
विज्ञापन


कपिलवस्तु कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत बर्डपुर नंबर छह ग्राम पंचायत तिवारीपुर गांव के सिवान में आग लग गई। लपटें देखकर लोग खेतों की ओर दौड़ पड़े। देखते ही देखते आग ने बसहिया, नोनहवा, नरचहवा, तरैनी गांव के सिवान को भी चपेट में ले लिया। इसी दौरान तेज बारिश शुरू हो गई, जिससे आग पर काबू पाने में सफलता मिली।
विज्ञापन


इस घटना में बर्डपुर नंबर के देवप्रकाश मिश्र की 15 बीघा, हनुमान प्रसाद मिश्र की 15 बीघा, वारिस अली की 3 बीघा, राकेश चौबे की 2 बीघा, यूसुफ की 4 बीघा, रामकृपाल की चौबे 2 बीघा, राजकुमार चौबे की 2 बीघा, राजेश कुमार चौबे की दो बीघा, मुख्तार की दो बीघा, पंचम यादव की 3 बीघा समेत नरचहवा के कल्लू शोहरत अली, चुन्नू आदि किसानों की कुल 100 बीघा से अधिक गेहूं की खड़ी फसल जल गई। मौके पर पहुचे ग्राम प्रधान इं.प्रदीप चौधरी व प्रधान संघ ब्लाक अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने सूचना तहसील प्रशासन को दी। सदर तहसीलदार संतोष कुमार ओझा, कानूनगो गिरीश चंद्र मिश्र, हलका लेखपाल अशोक गुप्ता ने मौके पर पहुंच कर नुकसान का जायजा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम
बर्डपुर। सदर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत बर्डपुर नंबर के सिवान में विद्युत तारों की स्पार्किंग से आग लगने के बाद लोगों ने सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड व नजदीकी पुलिस को दी। फायर ब्रिगेड का बेसिक फोन नंबर खराब होने के बाद लोगों ने मोबाइल नंबर पर संपर्क कर तत्काल अग्निशमन वाहन भेजने को कहा। दो घंटे बाद भी फायर सर्विस की गाड़ी नहीं पहुंची। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed