फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   बौद्ध भिक्षु से मारपीट, तीन पर केस दर्ज 

बौद्ध भिक्षु से मारपीट, तीन पर केस दर्ज 

Mon, 25 Mar 2019 10:31 PM IST
siddharthnagar Published by: राकेश पांडेय Updated Mon, 25 Mar 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
बौद्ध भिक्षु से मारपीट, तीन पर केस दर्ज 
पीडि़़त नरेंद्र। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। स्टेशन रोड स्थित इंदिरा नगर मोहल्ले में बौद्ध संपत्ति पर पूजन करने को लेकर सोमवार सुबह विवाद हो गया। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने बौद्ध भिक्षु को मारापीटा और उससे अभद्रता करते हुए पंचशील झंडे को फेंक दिया। भिक्षु की तहरीर पर सदर पुलिस ने तीन लोगों पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने, मारपीट करने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


तहरीर में सदर थाना क्षेत्र के थरौली निवासी नरेंद्र ने बताया है कि वह बौद्ध भिक्षु हैं। बौद्ध संपत्तियों की रखवाली के लिए बौद्ध सोसाइटी ऑफ इंडिया की ओर से दिए निर्देशों के अनुसार कार्य करते हैं। स्टेशन रोड स्थित इंदिरा नगर मोहल्ले की भूमि सोसायटी की संपत्ति है। इसी सफाई कराई जा रही थी। इसी बीच भूमि को लेकर पड़ोस के लोग आ गए और विवाद करते हुए अभद्रता करने लगे। इस दौरान उसे मारापीटा और धक्का देकर गिरा दिया। उसका मोबाइल छीनकर पटक दिया। पंचशील के झंडे को भी फेंक दिया गया। विरोध पर जान से मारने की धमकी दी गई। मामले की जांच करते हुए कार्रवाई की जाए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। एसओ डीसी चौधरी ने बताया कि बौद्ध भिक्षु की तहरीर पर एक ही परिवार के परमजीत सिंह, इंद्रजीत सिंह, बलिंदर सिंह के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed