फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   चलती ट्रेन पर चढने की कोशिश में दो युवकों का पैर कटा

चलती ट्रेन पर चढने की कोशिश में दो युवकों का पैर कटा

Sat, 02 Sep 2017 10:16 PM IST
Updated Sat, 02 Sep 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
चलती ट्रेन पर चढने की कोशिश में दो युवकों का पैर कटा
बढ़नी (सिद्धार्थनगर)। चलती ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश में दो युवकों का पैर कट गया। यह दुर्घटना बढ़नी रेलवे स्टेशन की है। दोनों युवक रोजगार के सिलसिले में मुंबई जा रहे थे। बुरी तरह जख्मी युवकों को बढ़नी पीएचसी पर प्रारंभिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

सदर थाना क्षेत्र के रौंवापार गांव निवासी अर्जुन गुप्ता (35) व इटवा थाना क्षेत्र के मूसा पाली गांव निवासी गोपी यादव (30) रोजगार के सिलसिले में मुंबई जा रहे थे। गोरखपुर से बढ़नी होते हुए मुंबई जाने वाली लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस पर दोनों सवार थे। बढ़नी स्टेशन पर ट्रेन रुकने के बाद वह पानी लेने के लिए स्टेशन पर उतरे। इसी दौरान ट्रेन चलने लगी। दोनों ने चलती ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश की, लेकिन पैर फिसलने से ट्रेन के नीचे आ गए। हादसे में अर्जुन का दाहिना पैर घुटने के नीचे कट गया। वहीं, गोपी के दाहिने जांघ से नीचे का हिस्सा कट गया। दोनों घायलों को जीआरपी सिपाही अर्जुन यादव व आरपीएफ सिपाही रमेश भारती ने बढ़नी पीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद प्रभारी चिकित्सक डॉ. मेजर आरके प्रसाद ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed