फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   दो लाख 21 हजार रुपये पुलिस ने पकड़ा

दो लाख 21 हजार रुपये पुलिस ने पकड़ा

Thu, 25 Apr 2019 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 25 Apr 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
दो लाख 21 हजार रुपये पुलिस ने पकड़ा
खुनुवां बॉर्डर पर एसएसबी ने पकड़े रुपये। - फोटो : अमर उजाला
चिल्हिया। चिल्हिया पुलिस ने बुधवार देर शाम क्षेत्र के कंदवा बाजार के पास चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति के पास से दो लाख 21800 रुपये पकड़ा है। रुपये के संबंध में सही साक्ष्य न मिलने पर उसे जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन

एसओ चिल्हिया रामेश्वर यादव ने बताया कि चुनाव को देखते हुए बुधवार शाम क्षेत्र के कंदवा बाजार के पास चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान शोहरतगढ़ क्षेत्र के बोहली गांव निवासी राजीव कुमार शुक्ल के पास से 221800 रुपये बरामद किया गया। रुपये के संबंध में कागजात न दिखा पाने के कारण उसे थाने में लाकर जब्त कर लिया गया है। पकड़ने वाली टीम में कृष्ण कुमार श्रीवास्तव फ्लाइंग स्क्वॉड मजिस्ट्रेट, एसआई रामदरश यादव, नंदू गौतम, राम प्रताप सिंह, विनय कुमार पांडेय और फ्लाइंग स्क्वॉड टीम कांस्टेबल वसीम अंसारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


एसएसबी ने एक लाख रुपये पकड़े
शोहरतगढ़। एसएसबी 43वीं वाहिनी खुनुवां बीओपी इंस्पेक्टर अमरलाल सोनकरिया के नेतृत्व में गुरुवार की सुबह खुनुवां चेकपोस्ट पर चेकिंग की गई। इस दौरान एक व्यक्ति के पास से एक लाख रुपये बरामद किया गया। सही साक्ष्य न दिखा पाने के कारण रुपये को कस्टम को सुपुर्द कर दिया गया। एसएसबी इंस्पेक्टर अमरलाल सोनकरिया ने बताया कि गुरुवार सुबह खुनुवां चेक पोस्ट पर चेकिंग किया जा रहा था। इसी दौरान पिलर संख्या 556/53 के पास नेपाल की ओर से आ रहे युवक को संदिग्ध दिखने पर के बाद तलाशी ली गई। जांच के दौरान युवक के पास से 500 के दो सौ नोट करीब एक लाख रुपये बरामद हुआ। पकड़े गए युवक ने अपना नाम मनोज कुमार गुप्ता निवासी परसोहिया वार्ड नंबर 8 थाना तौलिहवा जिला कपिलवस्तु नेपाल बताया। वैध कागजात न होने पर बरामद एक लाख रुपये को खुनुवां कस्टम के सुपुर्दगी में सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed