फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   सड़क हादसे में युवक की मौत, दो घायल

सड़क हादसे में युवक की मौत, दो घायल

Thu, 28 Feb 2019 10:39 PM IST
siddharthnagar Published by: राकेश पांडेय Updated Thu, 28 Feb 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में युवक की मौत, दो घायल
सड़क हादसे के बाद घटना स्थल पर भीड़ जुट गई। - फोटो : अमर उजाला
बर्डपुर। मोहाना थाना क्षेत्र के बर्डपुर-नौगढ़ मार्ग पर स्थित विशुनपुरवा गांव के पास गुरुवार की देर शाम एक बाइक कार की चपेट में आ गई जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार सवार दो लोग जख्मी हो गए। इस हादसे में घायलों में शोहरतगढ़ विधायक चौधरी अमर सिंह के पिता व रिश्तेदार शामिल बताए जा रहे हैं। दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि दिलीप हेलमेट पहने हुए थे।
विज्ञापन


क्षेत्र के पारवानी नगर निवासी दिलीप कुमार ओझा (24) पुत्र ध्रुपराज ओझा गुरुवार को अपने ही पांच मार्च को होनेवाले उपनयन संस्कार का निमंत्रण कार्ड बांट कर घर लौट रहा था। बताया जा रहा है कि नौगढ़-बर्डपुर मार्ग पर स्थित विशुनपुरवा गांव के पास पहुंचे थे कि नौगढ़ की ओर से जा रही कार की चपेट में बाइक आ गई जिससे बाइक सवारदिलीप ओझा की मौत हो गई। जबकि कार में सवार कपिलवस्तु कोतवाली क्षेत्र के बहोरवा गांव निवासी संतराम चौधरी(80) जख्मी हो गए जो शोहरतगढ़ विधायक चौधरी अमर सिंह के पिता हैं। वहीं, दूसरे घायल की पहचान कपिलवस्तु कोतवाली क्षेत्र के ही माधवनगर निवासी धमेंद्र चौधरी (45) के रूप में हुई। आसपास के लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज हो रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष मोहाना अंजनी कुमार राय मय फोर्स मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed