{"_id":"5b3904714f1c1bc57b8b52ba","slug":"161530463345-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आई मां-बेटी की मौत, युवक जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की चपेट में आई मां-बेटी की मौत, युवक जख्मी
siddharthnagar
Updated Sun, 01 Jul 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
मां और बेटी की मौत पर विलाप करते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बर्डपुर। सदर थाना क्षेत्र के बर्डपुर-चिल्हिया मार्ग पर स्थित बसालतपुर गांव के पास रविवार दोपहर ट्रक ने बाइक सवार मां-बेटी को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा उसी परिवार का एक युवक घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
चिल्हिया थाना क्षेत्र के गौरा खम्हरिया गांव की निवासी ज्ञानमती (55) पत्नी राजकिशोर व उनकी पुत्री माया (35) पत्नी परमात्मा प्रसाद दोनों बाइक से घर आए रिश्तेदारों के लिए कपड़ा लेने बर्डपुर बाजार जा रही थी। बताया जा रहा है कि अभी वह बसालतपुर नाला के पास पहुंची ही थी बर्डपुर के तरफ से आ रहे ट्रक की चपेट की चपेट में आकर माया व ज्ञानमती दोनों ट्रक के पहिया के नीचे आ गई। वहीं बाइक चला रहा इंद्रजीत उर्फ संजय (20) दूसरी तरफ गिरा। उसे हल्की चोट आई है। इस हादसे में मां- बेटी की मौके पर ही मौत हो गई।
भाग रहे ट्रक को चिल्हिया थाना क्षेत्र के परैया घाट के पास चिल्हिया व सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर पकड़ा। इस बीच चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंचे एसओ सदर शमशेर बहादुर सिंह, पुरानी नौगढ़ चौकी प्रभारी हरेंद्र पाठक, व चिल्हिया एसओ ब्रह्म गौड़ ने पहुंचकर भीड़ पर काबू किया। मौके पर एएसपी मुन्नालाल सिंह ने पहुंचकर जायजा लिया। लाश पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ सदर शमशेर बहादुर सिंह का कहना है लाश को पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। और ट्रक को भी पकड़ लिया गया है।