फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   बाइक से बकरी हो गई घायल दो पक्षों में पथराव, 15 जख्मी

बाइक से बकरी हो गई घायल दो पक्षों में पथराव, 15 जख्मी

Wed, 19 Jun 2019 12:13 AM IST
sidddharthnagar Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 19 Jun 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
बाइक से बकरी हो गई घायल दो पक्षों में पथराव, 15 जख्मी
सेमरा डिहवा का मामला पथराव की सूचना पर पहुंची पुलिस - फोटो : amar ujala
बिस्कोहर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत मुड़िला मिश्र गांव के टोला सेमरा डिहवा में मंगलवार सुबह एक बकरी बाइक की चपेट में आकर घायल हो गई। इसे लेकर दो पक्षों में पथराव हुआ और 15 लोग घायल हो गए। घटना के बाद तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन


सेमरा ड़िहवा निवासी शब्बीर की पत्नी शाबिरा दरवाजे पर बकरी बांध रखी थी। रस्सी बड़ा होने के कारण बकरी सड़क के दूसरे ओर जा बैठी। इसी बीच मोहल्ले के अकरम अपने रिश्तेदार रमजान को बैठा कर बाइक से गुजरे तो बाइक में रस्सी फंस गई बकरी घायल हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में शुरू हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई। दोनों ओर से ईंट- पत्थर और लाठी डंडे चले। इसमें एक पक्ष के शब्बीर (40), शाबिरा (33), शाबिर (26), इजहार (17), इकरार (16) आदि और दूसरे पक्ष के मो. उमर (45), इम्तियाज (40), अजीजुन (48) आदि घायल हो गए। बीच बचाव करने पहुंचे गांव निवासी कुतबुल्लाह (38) भी घायल हो गए। सूचना पर बिस्कोहर चौकी के प्रभारी इंचार्ज रामप्रभा सिंह मय फोर्स पहुंचे और घायल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भनवापुर ले गए। एसओ विजय कुमार दुबे ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिली है। मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed