{"_id":"5d051b4e8ebc3e01e662673e","slug":"1560615747220-siddharthnagar-news122","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी के नाम पर सपा नेता ने की 20 लाख की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नौकरी के नाम पर सपा नेता ने की 20 लाख की ठगी
Sat, 15 Jun 2019 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
इसी फोटो को लोगों को दिखा कर ठगता था मोनू दूबे।
- फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। खेसरहा थानाक्षेत्र के कुर्हवा गांव निवासी समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन उर्फ मोनू दुबे पर अपने भाई व ससुर के साथ मिलकर नौकरी के नाम पर 20 लाख रुपये ठगी करने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने जिले के खेसरहा थाने के साथ ही लखनऊ के अलीगंज थाने में धोखाधड़ी व जालसाजी के मामले में केस दर्जकर छानबीन कर रही है। वहीं पीड़ितों का आरोप है कि पुलिस केस दर्ज करने के बाद भी आरोपी के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
गोरखपुर शहर के तिवारीपुर थानाक्षेत्र के गोलघर मोहल्ला के बेयरिंग मार्केट निवासी विनोद गुप्ता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि खेसरहा थानाक्षेत्र के कुर्हवा गांव निवासी नवीन उर्फ मोनू दुबे व संदीप दुबे पुत्रगण रामराज दुबे ने वर्ष 2015 में मेरे पुत्र रवि गुप्ता को लेखपाल पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर 11 लाख रुपये की ठगी कर ली है। कहा कि यह धनराशि अलग-अलग तिथियों में अपने बैंक खाते में आरटीजीएस के माध्यम से मंगाया था। नौकरी न मिलने पर जब धन वापस मांगा तो दोनों भाइयों ने गाली देते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। खेसरहा पुलिस मामले में दोनों के विरूद्ध धारा धोखाधड़ी सहित अन्य मामलों में केस दर्जकर मामले की छानबीन कर रही है।
इसके साथ ही देवरिया जनपद के गौरी बाजार थानाक्षेत्र के रामपुर चौराहा के वार्ड नंबर 11 निवासी सुनील मद्धेशिया ने लखनऊ जनपद के अलीगंज थाने में पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि आरोपित सपा नेता नवीन उर्फ मोनू दुबे अपना संबंध बड़े नेताओं से बताते हुए नौकरी दिलाने के नाम पर उसका भाई संदीप दुबे व ससुर गोरखपुर जनपद के चौरीचौरा थानाक्षेत्र के मिठावेल निवासी वेद व्यास दुबे के साथ साढ़े आठ लाख रुपये आरटीजीएस के माध्यम से अपने खाते में ले लिया। नौकरी न मिलने पर मारपीट करते हुए असलहा सटाकर जान से मारने की धमकी भी दी। लखनऊ के अलीगंज थाने की पुलिस इस मामले में भी केस दर्जकर छानबीन में जुटी हुई है। खेसरहा थानाध्यक्ष राम आशीष यादव का कहना है कि धोखाधड़ी के मामले केस दर्जकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर लगाया है पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ फोटो
जालसाजी के मामले में आरोपित नवीन उर्फ मोनू दुबे ने अपने फेसुबक प्रोफाइल पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ प्रोफाइल पिक्चर लगाया है। इसके अलावा गठबंधन के चुनाव में भी वह काफी सक्रिय रहा है। इस बात को खुद सपा जिलाध्यक्ष अजय चौधरी ने स्वीकार किया है। उन्होंने बताया कि छात्र सभा का प्रदेश उपाध्यक्ष है मोनू दुबे, जो लखनऊ में रहकर सपा की राजनीति में सक्रिय है।