{"_id":"5d012f3cbdec22074f08f0bc","slug":"15603587071212-siddharthnagar-news157","type":"story","status":"publish","title_hn":"राप्ती में डूबे बालक 12 घंटे बाद मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
राप्ती में डूबे बालक 12 घंटे बाद मिला शव
Wed, 12 Jun 2019 10:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
sidddharthnagar
sidddharthnagar
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 10:38 PM IST
विज्ञापन
death
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोल्हौरा। मझवन कला गांव के पास राप्ती नदी में हरैयाघाट पर नहाने गया बालक मंगलवार शाम को डूब गया था। 12 घंटे बाद नदी में उसका शव मिला।
विज्ञापन
क्षेत्र के मझवन कला गांव निवासी अशोक लाल श्रीवास्तव का पुत्र सत्येंद्र (11), अनुराग (14) और भांजा अखिलेश (12) एक साथ मंगलवार शाम घर से निकले थे। तीनों गांव के पास से बहने वाली राप्ती नदी के हरैयाघाट पर नदी में उतरकर नहाने लगे। नहाते समय गहरे पानी में जाकर सत्येंद्र डूब गया था। अनुराग और अनुज को बचा लिया गया था। देर रात तक पुलिस ने काफी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिल पाया था। बुधवार की सुबह नदी में उतराती हुई लाश मिली। परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। एसओ गोल्हौरा महेंद्र चौहान ने बताया कि परिजनों के लिखित पत्र के बाद शव को सुपुर्द कर दिया गया।