{"_id":"6adb9284ad9aa16df305c1ff","slug":"messages-sent-using-a-young-woman-fake-id-fir-registered-meerut-news-c-73-1-mtd1003-109203-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: युवती की फर्जी आईडी से अश्लील मैसेज किए, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: युवती की फर्जी आईडी से अश्लील मैसेज किए, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुंडाली। मुंडाली थाना क्षेत्र की एक युवती की इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर उसके दोस्तों और रिश्तेदारों को आपत्तिजनक व अश्लील मैसेज भेजे जा रहे हैं। युवती की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
युवती ने बताया कि इस घिनौनी हरकत से उसकी सामाजिक छवि धूमिल हो रही है। उसने पुलिस को जानकारी दी कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी पहचान का गलत इस्तेमाल कर रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुंडाली थाना पुलिस फर्जी इंस्टाग्राम आईडी को जल्द से जल्द बंद करवाने और कार्रवाई करने में जुटी है। सीओ किठौर विश्व ज्योति राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर साइबर क्राइम में प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -