फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   करंट की चपेट में आकर लाइनमैन झुलसा

करंट की चपेट में आकर लाइनमैन झुलसा

Thu, 06 Jun 2019 11:28 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
करंट की चपेट में आकर लाइनमैन झुलसा
करंट से लाइनमैन झुलसा
विज्ञापन

शोहरतगढ़ क्षेत्र के बभनी बाजार में हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
पकड़ी बाजार। शोहरतगढ़ क्षेत्र के बभनी बाजार गांव में गुरुवार को बिजली का तार जोड़ते समय प्राइवेट लाइनमैन करंट की चपेट में आकर झुलस गया। आसपास के लोग उसे एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

क्षेत्र के ग्रामसभा जम्हिरिया टोला अधियारी गांव निवासी रामपाल चौधरी (23) लाइनमैन हैं। बताया जा रहा है कि वह गुरुवार को क्षेत्र के बभनी बाजार पर पकड़ी फीडर से शटडाउन लेकर बिजली के पोल पर चढ़ कर 11 हजार वोल्ट के बिजली के तार को दुरुस्त कर रहे थे। इसी बीच आपूर्ति बहाल हो गई और वह करंट की चपेट में आकर झुलस गए। आसपास के लोग उन्हें प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पकड़ी फीडर के जेई अनिल कुमार यादव ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। फिलहाल पता कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed