{"_id":"5cf7f872bdec22071a38a1a8","slug":"15597548619-siddharthnagar-news70","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेबलफैन में उतरा करंट, युवक की हुई मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
टेबलफैन में उतरा करंट, युवक की हुई मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के बौढ़ारी गांव की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
शोहरतगढ़। थाना क्षेत्र के बौढ़ारी गांव में बुधवार सुबह एक व्यक्ति के घर में रखे टेबलफैन में करंट आ गया। पंखे के संपर्क में आने से युवक करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। घरवालों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के बौढ़ारी निवासी वासदेव (35) पुत्र बनारसी ने बुधवार सुबह घर में टेबलफैन लगाया था। इसमें करंट आ रहा था। इसके संपर्क में आकर वासदेव गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जानकारी पर परिजन आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई। इसके बाद घटना की सूचना अपने रिश्तेदारों में देने के बाद घरवालों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। एसओ अवधेशराज सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं मिली है।