फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   कपड़े की दुकान से चार लाख रुपये की चोरी

कपड़े की दुकान से चार लाख रुपये की चोरी

Wed, 05 Jun 2019 10:44 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 10:44 PM IST
विज्ञापन
कपड़े की दुकान से चार लाख रुपये की चोरी
ोटो-
विज्ञापन

शटर का ताला तोड़कर चोरों ने दिया वारदात को अंजाम
ढ़ेबरुआ थाना क्षेत्र के बढ़नी कस्बे की घटना

अमर उजाला ब्यूरो
बढ़नी। ढेबरुआ थाना क्षेत्र की बढ़नी नगर पंचायत कार्यालय के पास मंगलवार रात एक कपड़े की दुकान के शटर का ताला तोड़कर चोर चार लाख रुपये नकदी उठा ले गए। बुधवार की सुबह जानकारी हुई तो दुकानदार ने सूचना पुलिस को दी है।

बढ़नी निवासी उमाशंकर नगर पंचायत कार्यालय के पास कपड़े की दुकान है। रोज की तरह मंगलवार की शाम को उमाशंकर दुकान बंद करके घर चला गए। उमाशंकर के मुताबिक चोर दुकान के शटर का ताला तोड़कर दुकान में दाखिल हुए और गल्ला तोड़कर इसमें रखे चार लाख रुपये नकदी लेकर फरार हो गए। दुकानदार ने बताया कि दुकान के कर्मी प्रतिदिन दुकान के अंदर और बाहर से लॉक लगाते थे। मंगलवार देर शाम को कर्मियों ने अंदर का लॉक नहीं लगाया था। ऐसे में चोर बाहर से शटर का ताला तोड़कर दुकान में घुस गए और गल्ले में रखे चार लाख रुपये लेकर भाग गए। उमाशंकर के पिता सीताराम ने बताया कि रुपये लेकर बैंक गए थे। नेटवर्क न होने के कारण रकम जमा नहीं हो सकी। ऐसे रकम गल्ले में रख दी। वहीं पुलिस ने शक के आधार पर दुकान के स्टाफ सहित कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस चौकी प्रभारी आरपी चंद ने बताया कि मामला संज्ञान में है। शीघ्र ही मामले का पर्दाफाश हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed