{"_id":"5ce2d8a4bdec22070518d386","slug":"1558370521669-siddharthnagar-news179","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पंचायत शोहरतगढ़ के खाते से 69 लाख गायब, लिपिक निलंबित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नगर पंचायत शोहरतगढ़ के खाते से 69 लाख गायब, लिपिक निलंबित
Mon, 20 May 2019 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
Rupee Shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत कार्यालय के खाते में जनवरी माह में नए सवेरा योजना के तहत दो किस्तों में आए 69 लाख 95 हजार रुपये गायब हैं। मामले में नपा अध्यक्ष और नगर पंचायत ईओ ने लिपिक जगदंबिका प्रसाद त्रिपाठी को निलंबित कर दिया है। साथ ही अध्यक्ष ने डीएम, एडीएम, कमिश्नर, नगर विकास आयुक्त शिकायती पत्र देकर जांच की मांग की है।
ईओ राम सिंह ने बताया कि इसी साल 23 जनवरी को शासन से नया सवेरा योजना के तहत एक करोड़ आठ लाख रुपये दो किस्तों में आए थे। मामले में कुछ काम हुए। इसके तहत 37 लाख रुपये का भुगतान भी हुआ। लेकिन 69 लाख 95 हजार खाते से गायब मिले। मामले की जांच शुरू की गई तो पता चला कि लिपिक की लापरवाही से रुपये खाते से गायब है। मामले लिपिक जगदंबिका प्रसाद त्रिपाठी को निलंबित करते हुए जांच शुरू कर दी गई है। नपं अध्यक्ष बबिता कसौधन ने डीएम, एडीएम, कमिश्नर समेत नगर विकास आयुक्त शिकायत पत्र भेजकर मामले की सूचना दी है। वहीं, विभागीय लोगों का कहना है कि कोषागार में दिए गए अकाउंट नंबर में कुछ अंकों के हेरफेर हुए हैं। इसकी वजह से रुपये का पता नहीं चल पा रहा है। फिलहाल मामले की जांच शुरू कर दी गई है।