{"_id":"5be70b94bdec226b327d730d","slug":"151541868436-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप की चपेट आया डेढ़ वर्ष का मासूम, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिकअप की चपेट आया डेढ़ वर्ष का मासूम, मौत
siddharthnagar
Updated Sat, 10 Nov 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
मासूम बच्चा
- फोटो : अमर उजाला
मिश्रौलिया। थाना क्षेत्र के चेतिया कस्बा में शनिवार की दोपहर लगभग तीन बजे पिकअप की चपेट में आने से डेढ़ वर्षीय मासूम की मौत हो गई। मासूम घर के सामने खेल रहा था। इसी दौरान हादसा हुआ। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है। चालक मौके से फरार बताया जा रहा है।
विज्ञापन
क्षेत्र के चेतिया कस्बा निवासी रमेश वाल्मीकि का घर मोतीसागर मंदिर के तरफ जाने वाली सड़क पर है। उनका डेढ़ वर्षीय पुत्र शिवम घर के सामने खेल रहा था। बताया जा रहा है कि इसी बीच शिवम को पिकअप की चपेट में आ गया। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। आनन-फानन में शिवम को बांसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां देखते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। घटना से रमेश के घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा है। थानाध्यक्ष मनोज सिंह ने बताया कि गाड़ी को कब्जे में ले लिया गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन