फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   संदिग्ध स्थ िति में विवाहिता की मौत

संदिग्ध स्थ िति में विवाहिता की मौत

Fri, 16 Jun 2017 10:27 PM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध स्थ  िति में विवाहिता की मौत

विज्ञापन
डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर)। थाना क्षेत्र के ग्राम बनगवां बरई गांव में गुरुवार की देर रात संदिग्ध स्थिति में विवाहिता की मौत हो गई। विवाहिता का नाम कंचनी देवी पत्नी जोखूराम हैं। शुक्रवार की शाम विवाहिता के भाई की तहरीर के आधार पर पुलिस पति, सास व ससुर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।
पथरा थाना क्षेत्र के ग्राम सेहरी घाट निवासी गनेश कुमार गौतम ने तहरीर में कहा कि बहन कंचनी देवी को ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए प्रताड़ित करते रहे। गुरुवार को हुए विवाद के बाद गला दबाकर हत्या कर दिया। पड़ोसियों की सूचना पर बहन के ससुराल पहुंचा तो देखा कि उसकी मौत हो गई है। पति, सास, ससुर व ननद को नामजद किया। इस संबंध में एसओ डुमरियागंज राधेश्याम राय ने कहा कि तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद कैसे मौत हुई, तभी इसकी पूरी जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन


महिला की मौत, पति पर हत्या का आरोप
डुमरियागंज। भवानीगंज थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव में शुक्रवार की देर शाम महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर इस मामले की छानबीन कर रही है। बस्ती के सोनहा थाना अंतर्गत दरियापुर गांव निवासी रामू की पुत्री रीना (33) का विवाह वर्ष 2004 में कंचनपुर निवासी चंद्रभान से हुआ था। उनके चार बच्चे भी हैं। रामू के मुताबिक रीना दो दिन पहले मायके से ससुराल गई थी। शुक्रवार को उसे दामाद चंद्रभान ने फोन कर बेटी की तबीयत खराब होने की जानकारी दी थी। जब वह कंचनपुर पहुंचे तो रीना मृत हाल में पड़ी थी। रामू का आरोप है कि चंद्रभान नशे का आदी था। शराब के नशे में अक्सर रीता को प्रताड़ित करता रहता था। उसी ने बेटी की हत्या की है। इस बाबत एसओ प्रदीप सिंह ने बताया कि पिता की मौखिक सूचना पर शव को कब्जे में ले लिया है। शरीर पर किसी चोट के निशान नहीं हैं। पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा जा रहा है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed