फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   सजायाफ्ता कैदी ने दी दया याचिका

सजायाफ्ता कैदी ने दी दया याचिका

Tue, 17 Jul 2018 11:29 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Tue, 17 Jul 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
सजायाफ्ता कैदी ने दी दया याचिका
जेल
सिद्धार्थनगर। हत्या के मामले में केंद्रीय कारागार वाराणसी में बंद सजायाफ्ता कैदी ने समय पूर्व रिहाई के लिए दया याचिका दी है। इस मामले में कारागार के वरिष्ठ अधीक्षक ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर पांच बिंदुओं पर जानकारी मांगी है। इस पर डीएम ने एसपी को पत्र भेजकर रिपोर्ट मांगी है। कैदी सिद्धार्थनगर के लोटन कोतवाली क्षेत्र के बेलवा का निवासी है।
विज्ञापन


वरिष्ठ अधीक्षक केंद्रीय कारागार वाराणसी की ओर से जिलाधिकारी को भेजे पत्र में कहा गया है कि सजायाफ्ता कैदी चक्कू सिंह उर्फ धीरेंद्र प्रताप सिंह ने समय पूर्व रिहाई के लिए दया याचिका दी है। वर्तमान में बंदी कारागार में किसी कमान में कार्य नहीं कर रहा है। इसके अलावा 30 मई 2018 को कैदी की उम्र 41 वर्ष 11 माह व 5 दिन हो गई है। लिहाजा पांच बिंदुओं पर रिपोर्ट अपेक्षित है। पत्र मिलने के बाद जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक से वांछित सूचनाएं मांगी है। जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र ने बताया कि वरिष्ठ अधीक्षक केंद्रीय कारागार वाराणसी के पत्र पर कार्रवाई की जा रही है। गौरतलब है कि लोटन कोतवाली क्षेत्र के बेलवा निवासी चक्कू सिंह ने 15 अगस्त 2006 को चुनावी रंजिश में शिवशंकर चौरसिया पर हमला किया था, जिसमें उसकी मौत हो गई थी। बाद में सीजेएम व जिला जज के न्यायालय से दोष सिद्ध पाया गया और आजीवन कारावास की सजा हुई। इसके बाद उसे केंद्रीय कारागार वाराणसी में शिफ्ट कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed