फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   ननिहाल आया युवक राप्ती में डूबा, मौत

ननिहाल आया युवक राप्ती में डूबा, मौत

Wed, 01 May 2019 10:58 PM IST
siddharthnagar Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 01 May 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
ननिहाल आया युवक राप्ती में डूबा, मौत
death
इटवा। थाना क्षेत्र के राजपुर गांव में ननिहाल में आया युवक नहाते समय बुधवार को राप्ती नदी में डूब गया। डूबने से उसकी मौत हो गई। गोताखोराें व ग्रामीणों के घंटों के मदद के बाद लाश को बाहर निकाला गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के पडऱी निवासी गांव निवासी श्यामसुंदर (19) पुत्र मनराज एक सप्ताह पूर्व ही क्षेत्र के राजपुर गांव में अपने ननिहाल में आया था। बताया जा रहा है कि वह मुंबई से कुछ दिन पहले ही लौटा था। बुधवार को राजपुर गांव के पास से गुजरने वाली राप्ती नदी में वह नहाने के लिए गया था। वहां नहाते समय उसका पैर फिसल गया जिससे वह गहरे पानी में चला गया और डूब कर उसकी मौत हो गई। जब दोपहर तक वह घर नहीं लौटा तो परिजन खोजबीन शुरू कर दिए। डूब जाने की शंका होने के बाद परिजन गोताखोरों की मदद से खोजबीन शुरू किए तो नदी से उसकी लाश मिली। घटना की जानकारी मिलते ही उसे घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की शादी भी हो चुकी थी, अभी उसका गौना नहीं आया था। थानाध्यक्ष इटवा अवध नारायण यादव का कहना है कि घटना संज्ञान में है। मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed