फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   आतंकी गतिविधियों पर नजर रखें

आतंकी गतिविधियों पर नजर रखें

Thu, 30 Aug 2018 11:17 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Thu, 30 Aug 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
आतंकी गतिविधियों पर नजर रखें
पुलिस लाइंस में बैठक करते डीआईजी और साथ्ा मौजूद एसपी। - फोटो : अमर उजाला
डीआईजी बस्ती आशुतोष कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार देर शाम पुलिस लाइंस सभागार में अपराध समीक्षा बैठक हुई। इसमें सभी सीओ को सीमा पर विशेष सतर्कता बरतने आैर नियमित रूप से सीमा पर चेकिंग का निर्देश दिया गया। 
विज्ञापन


डीआईजी आशुतोष कुमार ने कानून व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था व अपराध के बारे में सभी सीओ से जानकारी ली। उन्होंने समस्त थानों पर लंबित विवेचनाएं व लंबित केस का निस्तारण करने का निर्देश दिया। इसके अलावा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, मोहर्रम व अन्य आने वाले आगामी त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने का भी निर्देश दिया। महिला उत्पीड़न, एससी, एसटी के अपराधों में त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही प्रतिदिन पैदल गश्त करने तथा नेपाल बार्डर पर भगौड़े एवं अपराधी तत्वों की सघन चेकिंग एवं सतर्कता बरतने का भी निर्देश दिया। 
विज्ञापन


कहा कि नेपाल बार्डर पर आतंकवादी गतिविधियों पर भी सतर्क दृष्टि रखने की जरुरत है। सीमा क्षेत्र के थाने नियमित रूप से चेकिंग करते रहें। कहा कि गो हत्या पर पूर्ण  प्रतिबंध लगाने एवं अपराधिक तत्वों पर गुंडा एक्ट, गैंगेस्टर की कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed