{"_id":"5b33c6f04f1c1bfd6e8ba17d","slug":"121530119920-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले में डूबने से किशोर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाले में डूबने से किशोर की मौत
siddharthnagar
Updated Wed, 27 Jun 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
इटवा में किशोर की डूबने से हुई मौत के बाद घर पर लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटवा। कमदालालपुर गांव में बारिश के बाद नाले में आए पानी में नहाने गए किशोर की डूबकर मौत हो गई। साथ गए अन्य बच्चों के शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घंटों खोजबीन करके शव को नाले से बाहर निकाला।
कमदालालापुर गांव निवासी नईम में सऊदी अरब में रहते हैं। उनके दस बेटों में दो बाहर रहकर पढ़ाई करते हैं। उसका छोटा बेटा रिजवान (16) मां के साथ घर पर रहता है। पूरी रात हुई बारिश से गांव के आसपास के पोखरे, तलाब व नाले भर गए हैं। बारिश बंद होने के बाद रिजवान गांव के बाहर बहने वाले नाले में गांव के अन्य बच्चों के साथ नहाने के लिए गया था। सभी बच्चों के साथ नहीं रहा था, तभी पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथ गए अन्य बच्चे जब तक शोर मचाकर लोगों को बुलाते रिजवान डूब चुका था। करीब एक घंटे की खोजबीन के बाद शव निकाला जा सका। वहीं पुलिस को सूचना दिए गए बैगर परिजन शव को घर लेकर चले गए। इस संबंध में एसओ गोपाल स्वरूप बाजपेई ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं मिली है।
रिजवान के लिए काल बन गई बारिश
मंगलवार की रात हुई बारिश रिजवान के लिए काल था। न बारिश हुई होती तो रिजवान नाले में नहाने न जाता। रिजवान की मौत से पूरा गांव सदमे हैं। रोती बिलखती रिजवान की मां यही कर रही थी कि यह बारिश मेरे रिजवान के लिए मौत बनकर आई थी। उसे तैरना भी नहीं आता था। मैं अगर जानती कि आज ऐसा होने वाला है तो मैं अपने कलेजे के टुकड़े को घर से जाने हीं नहीं देती। यह कहकर वह रो रही थी। उनकी यह बातें सुनकर ढांढस बंधाने आ रहे लोग अपने आंसू नहीं रोक पा रहे थे।