फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   पत्नी ने लगाई फटाकर तो खुद को किया आग के हवाले

पत्नी ने लगाई फटाकर तो खुद को किया आग के हवाले

Wed, 21 Feb 2018 12:34 AM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Wed, 21 Feb 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
पत्नी ने लगाई फटाकर तो खुद को किया आग के हवाले
सिद्धार्थनगर।पत्नी की डांट से आहत युवक ने मंगलवार सुबह घर में रखा केरोसिन अपने ऊपर उड़ेल कर आग लगा ली। जब तक घर वाले उसे बचाते वह गंभीर रूप से झुलस चुका था। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, यहां से गंभीर हालत देखकर डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। मामला जोगिया कोतवाली क्षेत्र के जगमोहनी गांव का है।
विज्ञापन


चंद्रभान (22) पुत्र रामदास का पत्नी से किसी मामले को लेकर मंगलवार की सुबह विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि पत्नी को उसने धमकी दिया कि जलकर मर जाऊंगा। इस पर पत्नी ने डांट दिया कि जल जाओ हमसे मतलब नहीं है। हर बार धमकी देते हो। बात युवक को इतनी नागवार लगी कि घर में गैलन मेें रखा मिट्टी तेल से भरा डिब्बा उससे अपने ऊपर उड़ेल लिया।
विज्ञापन


जब तक परिजन कुछ समझ पता उसने आग लगा ली। चीख सुनकर मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों की मदद से उसे बचाया गया, लेकिन तब तक चंद्रभान काफी झुलस चुका था। जिला अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक युवक 60 प्रतिशत से अधिक झुलसा है। स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed