फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   देह व्यापार के लिए बना रहे थे दबाव, मना करने पर की हत्या

देह व्यापार के लिए बना रहे थे दबाव, मना करने पर की हत्या

Wed, 27 Mar 2019 10:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
देह व्यापार के लिए बना रहे थे दबाव, मना करने पर की हत्या
ढ़ेबरुआ थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला, पीड़ित पिता ने एसपी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। शादी के बाद दहेज में बाइक नहीं दी तो विवाहिता को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। उससे देह व्यापार कराने की भी कोशिश की गई। जब बेटी ने मना कर दिया तो ससुरालवालों ने उसकी हत्या कर दी। यह आरोप विवाहिता के पिता ने लगाया है। उसने एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। मामला ढ़ेबरुआ थाना क्षेत्र के एक गांव का है। विवाहिता नेपाल की रहने वाली है। उसकी मौत 11 मार्च को हुई थी।

एसपी को दिए गए शिकायती पत्र में विवाहिता के पिता ने बताया है कि वह नेपाल के कपिलवस्तु जिल के कृष्णानगर थाना क्षेत्र के एक गांव का निवासी है। 19 वर्षीय पुत्री की शादी मुस्लिम रीति रिवाज से वर्ष 2018 में ढ़ेबरुआ थाना क्षेत्र के एक गांव में की थी। शादी में जो व्यवस्था थी उसके अनुसार दान दहेज देकर विदा किया था। मगर शादी के बाद से ही बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाना शुरू कर दिया गया। दहेज के रूप में बाइक की भी डिमांड होने लगी। बेटी ने कई बार जान का खतरा होने की बात भी फोन से बताई थी। 11 मार्च को बेटी ने फोन करके बताया कि परिवार के लोग उसकी हत्या कर देंगे। घर पहुंचे पर वह मृत मिली। उससे देह व्यापार करने के लिए भी विवश किया जा रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम तो करवाया, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की। मामले की जांच करते हुए कार्रवाई की जाए। एसपी डॉ. धर्मबीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed