फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   चोरी का आभूषण बरामद, तीन गिरफ्तार

चोरी का आभूषण बरामद, तीन गिरफ्तार

Fri, 22 Feb 2019 11:23 PM IST
siddharthnagar Published by: राकेश पांडेय Updated Fri, 22 Feb 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
चोरी का आभूषण बरामद, तीन गिरफ्तार
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। तीन दिन पूर्व क्षेत्र के पकड़हिवा गांव में हुई चोरी का पर्दाफाश सदर पुलिस ने शुक्रवार को कर दिया। इस मामले में मस्जिदिया गांव के पास से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से चोरी के आभूषण भी बरामद किए गए हैं। पुलिस का दावा है कि तीनों चोरी के माल के साथ नेपाल जाने की फिराक में थे। पूछताछ के बाद तीनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


एसओ सदर डीसी चौधरी ने बताया कि क्षेत्र के पकड़िहवा गांव में 19 फरवरी को एक घर में चोरी हुई थी। केस दर्ज कर उसकी छानबीन की जा रही थी। शुक्रवार सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्य चोरी के सामान के साथ क्षेत्र के मस्जिदिया गांव के पास मौजूद हैं और नेपाल भागने की तैयारी में हैं। सूचना को संज्ञान में लेते हुए टीम मौके पर पहुंची तो तीनों भागने लगे। घेराबंदी करके तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों की पहचान वीरेंद्र वर्मा, दिनेश उर्फ दीनाउ निवासी गौरा बाजार, इबारत अली निवासी बजहा टोला पोखरभिटवा के रूप मेें की गई। इनके पास से चोरी का आभूषण बरामद किया गया है। पूछताछ के बाद तीनों को जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में चौकी प्रभारी पुरानी नौगढ़ राधारमण यादव, एसआई मोतीलाल, सिपाही सत्येंद्र कुमार यादव, धीरेंद्र कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed