{"_id":"5bf8327ebdec22413e057a8c","slug":"11542992510-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक पर चाकू से हमला कर किया घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक पर चाकू से हमला कर किया घायल
Updated Fri, 23 Nov 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कादिराबाद से माली मैंनहा गांव के बीच रास्ते में हुई वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
डुमरियागंज। पुराने विवाद में कुछ युवकों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पीड़ित के बाइक की चाभी लेकर फरार हो गए। किसी तरह पीड़ित ने इसकी जानकारी पिता राम संवारे को दी। पिता ने मौके पर पहुंचकर घायल को इलाज के लिए बेंवा सीएचसी ले गए और 100 नंबर पर सूचना दी। घटना डुमरियागंज थाना क्षेत्र के कादिराबाद और माली मैंनहा गांव के बीच की है।
शुक्रवार को सोनखर गांव निवासी अजय (28) सेमरा बनकसिया गांव निवासी बहनोई विष्णु कुमार से मिलने आया था। दोपहर करीब 12.30 अजय वापस गांव जा रहा था। इसी दौरान सेमुआडीह गांव के एक युवक अपने कुछ साथियों के बाइक से अजय का पीछा कर कादिराबाद और माली मैंनहा गांव केे बीच रोक लिया। यहां नोकझोंक के बाद उस पर चाकू से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि एक साल पहले सेमुआडीह गांव से सोनखर गांव में बारात गई थी। यहां युवकों में मारपीट हो गई थी। इससे नाराज युवकों ने हमला बोला है। डुमरियागंज इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी है। तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।