फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   women died in misterious curcumstances

संदिग्ध हाल फंदे से लटकती मिली विवाहिता की लाश

Mon, 12 Nov 2018 10:45 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Mon, 12 Nov 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
women died in misterious curcumstances
demo pic - फोटो : अमर उजाला
बांसी। कोतवाली क्षेत्र के तेलौरा गांव में संदिग्ध हाल में एक विवाहिता की छत के कुंडे पर फंदे से लटकती हुई लाश मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। विवाहिता के भाई ने घटना की सूचना कोतवाली पर दी है। उसने किसी भी तरह का मुकदमा लिखाने से इन्कार किया है।
विज्ञापन


खेसरहा थाना क्षेत्र के दुबाई गांव निवासी प्रहलाद विश्वकर्मा की पुत्री अजावती (22) की शादी 31 मई 2017 को तेलौरा गांव निवासी ब्रह्मानंद के पुत्र आनंद के साथ हुई थी। बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह कमरे में छत के कुंडे पर फंदे से लटकती हुई लाश परिजनों ने देखी। मामले की जानकारी बांसी पुलिस को दी। सूचना पर एसआई बांसी अजय सिंह, सिपाही जनार्दन यादव समेत अन्य पुलिसकर्मी मौके पर गए और लाश को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए उसे भेज दिया। मौके पर मौजूद मृतका के भाई धर्मराज ने बताया कि उसकी बहन के ससुर ब्रह्मानंद ने उसे फोन पर घटना से अवगत कराया था। उसने कहा कि उसे कोई मुकदमा पंजीकृत नहीं करवाना है। बल्कि उसने ही कोतवाली में लिखित तौर पर घटना की सूचना दी है। इस संबंध में उपनिरीक्षक अजय सिंह ने बताया कि लाश का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed