{"_id":"6af460a5378829c3d3028533","slug":"agent-on-stf-radar-in-bat-bro-fraud-case-roorkee-news-c-5-1-drn1027-1109908-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: बाॅट ब्रो धोखाधड़ी मामले में एसटीएफ के रडार पर एजेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: बाॅट ब्रो धोखाधड़ी मामले में एसटीएफ के रडार पर एजेंट
विज्ञापन
बाॅट ब्रो, क्यूएफएक्स और क्राॅस मार्केट जैसे ऑनलाइन प्लेटफार्म पर निवेश के नाम पर करोड़ों की रकम हड़पने के मामले में देहरादून में दो एजेंटों की गिरफ्तारी के बाद कई दूसरे एजेंट भी एसटीएफ के रडार पर हैं। 24 अप्रैल को 40 से अधिक निवेशकों ने लक्सर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। क्षेत्र में 250 से अधिक लोगों से 10 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी का अनुमान है।
लक्सर के अलावा हरिद्वार, देहरादून, ऋषिकेश सहित कई शहरों में निवेशकों की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पूरे उत्तराखंड में फैले गिरोह के 1200 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी की बात सामने आई है। इसके बाद सभी मामलों की जांच एसटीएफ को सौंप दी गई थी।
अलग- अलग थानों में दर्ज मामलों में अब एसटीएफ ही जांच कर रही है। लक्सर कोतवाली में दर्ज एआई बेस्ड फाॅरेक्स ट्रेडिंग और क्रिप्टो ऑफर कर लोगों को लुभाने वाली ब्राॅटब्रो कंपनी के तार मुजफ्फरनगर से दुबई तक फैले हैं। मुजफ्फरनगर जनपद निवासी लविश चैधरी उर्फ नवाब ने दुबई में बैठकर अपने एजेंटस के माध्यम से कई राज्यों में निवेश पर 5 फीसदी रिटर्न और क्रिप्टो का प्रलोभन देकर कई राज्यों में निवेशकों से 3 हजार करोड़ से अधिक का निवेश कराया।
विज्ञापन
आरोप है कि बाद में निवेशकों की रकम फंस गई और कंपनी के प्लेटफार्म भी बंद हो गए। एजेंट्स ने भी निवेशकों की रकम वापस करने से पल्ला झाड़ लिया। लक्सर में कई व्यापारी, नौकरीपेशा, सेवानिवृत्त कर्मचारी यहां तक कि अधिवक्ता भी धोखाधड़ी के शिकार हुए हैं। मामले में अलग - अलग थानों में दर्ज 10 मामलों की जांच के दौरान एसटीएफ ने 6 नवंबर को दो एजेंट रुद्रप्रयाग निवासी नवीन और देहरादून निवासी महिला कविता की गिरफ्तार की है।
लोगों को सब्जबाग दिखाकर करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाले कई दूसरे एजेंट भी एसटीएफ की रडार पर हैं। लक्सर क्षेत्र के कई एजेंटों पर भी पुलिस की नजर है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लक्सर कोतवाली में दर्ज प्राथमिकी की जांच भी एसटीएफ कर रही है। विवेचना में सामने आए तथ्यों के अनुसार कार्रवाई की जा रही है।