फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   कक्षा आठ की छात्रा से गैंगरेप, वीडीओ वायरल

कक्षा आठ की छात्रा से गैंगरेप, वीडीओ वायरल

Sat, 13 Oct 2018 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sat, 13 Oct 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
कक्षा आठ की छात्रा से गैंगरेप, वीडीओ वायरल
rape
सिद्धार्थनगर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में कक्षा आठ मेें पढ़ने वाली छात्रा से गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया है। इस दरिंदगी में सात लोग एक विशेष समुदाय के लोग शामिल थे। दुष्कर्मियों ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया और किसी से कुछ कहने पर जान से मारने की धमकी देते रहे। इसके बाद सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दिया।
विज्ञापन

घटना चार अक्तूबर रात नौ बजे की है। घटना के वक्त छात्रा खेत की ओर गई थी। उसकी मां की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद और दो अज्ञात पर गैंगरेप, पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया। इस मामले में पुलिस चार आरोपियों को गिरफ्तार करके पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने कहा है कि वह रिश्तेदारी में गई थी। आठवीं में पढ़ने वाली उसकी बेटी घर पर अकेली थी। चार अक्तूबर की रात आठ बजे खेत की ओर गई थी। पहले से घात लगाकर बैठे एक गांव के सात लोग उसे नहर के पास से जबरिया उठा ले गए और बगल मेें धान के खेत मेें लेकर जाकर दुष्कर्म किया। इस दौरान युवकों ने मोबाइल फोन से उसकी वीडियो भी बना लिया। इसके बाद उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और बाल पकड़कर मारा-पीटा भी। जबकि वीडियो में लड़की बार-बार यह खुद को छोड़ने की भीख मांग रही है। इसके बाद भी युवक उस पर तरस नहीं खाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

12 अक्तूबर को घर पहुंचने के बाद बेटी ने मामले की जानकारी दी। मामले की जांच करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने पांच नामजद दो अज्ञात सहित सात लोगों पर गैंगरेप, पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। एसओ हरिनारायन दीक्षित ने बताया कि सात लोगों पर गैंगरेप सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। चार लोगों की गिरफ्तारी हुई है। अन्य तीन आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम लगी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद एएसपी मुन्ना लाल सिंह ने गांव पहुंचे। यहां उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और बेटी को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।

लूट रही थी अस्मत, बना रहे थे वीडियो
जिस प्रकार से छात्रा के साथ दरिंदगी की गई है। वह मानवता को शर्मशार कर देने वाली है। एक तरफ असहाय लड़की अपनी इज्जत की भीख मांग रही थी। वहीं, दरिंदे उसकी इज्जत तो लूट ही रहे थे साथ ही उसका वीडियो बनाते हुए जोर-जोर से हंस भी रहे थे। इसके बाद छात्रा को बदनाम करने की धमकी भी दे रहे हैं। वीडियो में वह अपने चेहरे को छिपाने की कोशिश कर रही है तो एक युवक उसके कपड़े को हटाकर उसका वीडियो बना रहा है। घटना से क्षेत्र के लोगों में काफी आक्रोश है। क्षेत्र के लोगों ने घटना मेें शामिल आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है।


छह थानों की फोर्स गांव में पहुंची
घटना की जानकारी मिलने के बाद त्रिलोकपुर थाने की पुलिस के अलावा भवानीगंज, डुमरियागंज, पथरा, इटवा व गौल्हौरा थाने की पुलिस फोर्स गांव में पहुंची। तनाव के माहौल को देखते हुए पुलिस काफी समय तक वहां मौजूद रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed