फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   जमीन विवाद में पिता ने पुत्र को फावड़े से काट डाला

जमीन विवाद में पिता ने पुत्र को फावड़े से काट डाला

Mon, 25 Jun 2018 11:15 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Mon, 25 Jun 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
 जमीन विवाद में पिता ने पुत्र को फावड़े से काट डाला
सिद्धार्थनगर। जमीन विवाद में सोमवार को एक पिता से अपने बेटे को फावड़े से काट डाला। मामला नेपाल के कपिलवस्तु जिले के यशोधरा गांव पालिका वार्ड नंबर तीन के हरदिहवां गांव का है। यह गांव भारतीय सीमा से सटा हुआ है। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के अनुसार नगर पालिका तौलिहवां के श्रीरामपुर निवासी मोहन बरई कुछ साल से हरदिहवां गांव में रहने लगा था। वह यहीं जमीन खरीद कर बस गया था। जीविकोपार्जन के लिए वह पान की दुकान चलाता था। उसके चार पुत्र थे। चारों के बीच जमीन को लेकर मुकदमा चल रहा था। बताया जा रहा है कि तीन नंबर के पुत्र 50 वर्षीय तीरथ का अभी तक नागरिकता प्रमाण पत्र नहीं बना था। वह साधु बन चुका था और उसकी शादी भी नहीं हुई थी। नागरिकता बनवाने के लिए उसने गांव पालिका से सिफारिश करवाई । वह घर पहुंचा तो पिता मोहन से उसकी कहा सुनी हो गई। इस बीच पिता ने पास रखे फावड़े से तीरथ पर एक के बाद एक कई प्रहार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची कपिलवस्तु पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए तौलिहवां जिला अस्पताल भेजवाया। इस संबंध में डीएसपी नरेंद्र कार्की ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की छानबीन कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed