फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   गल्ला व्यापारी से लूट का पर्दाफाश

गल्ला व्यापारी से लूट का पर्दाफाश

Wed, 23 Jan 2019 10:38 PM IST
siddharthnagar Published by: राकेश पांडेय Updated Wed, 23 Jan 2019 10:38 PM IST
विज्ञापन
गल्ला व्यापारी से लूट का पर्दाफाश
demo
स्वाट व खेसरहा पुलिस की संयुक्त टीम ने पेड़ारी-छितौनी मार्ग पर 18 जनवरी को गल्ला व्यापारी से हुई लूट के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए बदमाश कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। ये सभी बस्ती जिले के निवासी हैं। पूछताछ करने के बाद तीनों को जेल भेज दिया गया है। गौरतलब है कि वारदात के वक्त व्यापारी रकम लेकर लौट रहे थे। 
विज्ञापन


बांसी कोतवाली में प्रेस कांफ्रेंस में सीओ बांसी नईम खान मंसूरी ने बताया कि 22 जनवरी को शाम करीब छह बजे सूचना मिली कि खेसरहा थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव की पुलिया मौजूद कुछ लोग किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना को संज्ञान में लेते हुए स्वाट प्रभारी पंकज शाही व एसओ खेसरहा राजेश दुबे की अगुवाई टीम बताए गए स्थान पर पहुंची और घेराबंदी करके तीन बदमाशों को तो पकड़ लिया। जबकि एक भाग निकला। पकड़े गए बंशराज पांडेय उर्फ कट्टर पांडेय निवासी रुधौली थाना रुधौली के पास से लूट के 7200 रुपये नकद, एक बाइक, जितेंद्र पांडेय निवासी छतरिया थाना रुधौली के पास से लूट के 5600 रुपये व बाइक, सुशील तिवारी उर्फ मिथुन तिवारी निवासी रुधौली कला बुद्धि बाजार थाना रुधौली के पास से लूट के 7300 रुपये तमंचा कारतूस बरामद हुआ। इनका एक साथी रघुवीर सिंह निवासी नटाई कला थाना रुधौली जनपद बस्ती भागने में सफल रहा। चारों के विरुद्ध पहले से ही थाना खेसरहा में मुकदमा पंजीकृत है। रघुबीर सिंह को पुलिस रही है। बदमाशों ने लूट की बात स्वीकार की है। टीम में  चौकी प्रभारी कुर्थिया सभाजीत मिश्र, एसआई दीपक कुमार दुबे, दिलीप द्विवेदी, विवेक मिश्रा, सतीश तिवारी, बाबूराम यादव,  गिरीश चंद्र तिवारी, अश्वनी राय, गट्टू पांडेय,  दीपक  गोविंदराव, अवनीश सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


यह था मामला ः खेसरहा थाना क्षेत्र के पेड़ारी-छितौनी मार्ग पर छितौनी गांव के पास शुक्रवार की शाम (18 जनवरी को)बाइक सवार बदमाशों ने गल्ला व्यवसायी से तमंचे के बल पर एक लाख छह हजार रुपये लूट लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed