{"_id":"5be9b539bdec22693257c264","slug":"111542042937-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की चपेट में आया किसान, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस की चपेट में आया किसान, मौत
siddharthnagar
Updated Mon, 12 Nov 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। जोगिया कोतवाली क्षेत्र के शोहरतगढ़-सनई मार्ग पर स्थित पतसिया गांव के पास रविवार देर रात बाइक से जा रहा एक किसान की बेकाबू एक बस की चपेट में आ जाने से उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्षेत्र के महदेवा नानकार गांव निवासी रामबेलास मिश्र (60) का क्षेत्र के ही पतसिया गांव के पास खेत है। रविवार की देर रात वह खेत में गई छुट्टा पशुओं को भगाने के लिए बाइक से बिना हेलमेट खेत गए थे। बताया जा रहा है कि खेत से घर लौटते समय शोहरतगढ़-सनई मुख्य मार्ग को पार कर रहे थे, तभी शोहरतगढ़ की ओर से आ रही तेज रफ्तार बस ने बाइक में टक्कर मारते हुए कुचल दिया। हादसे में राम बेलास गंभीर रूप से जख्मी हो गए। आसपास के लोगों ने आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां देखते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, कुछ दूर पर चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर थाने ले आई और शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रामबेलास की मौत की खबर लगने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एसओ दिनेश चंद्र चौधरी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बस कब्जे में है। अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है।