फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   मदर्स-डे वाले दिन घर पहुंचा जवान बेटे का शव

मदर्स-डे वाले दिन घर पहुंचा जवान बेटे का शव

Sun, 13 May 2018 11:09 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Sun, 13 May 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
मदर्स-डे वाले दिन घर पहुंचा जवान बेटे का शव
शव घर पहुंचने के बाद विलाप करते परिजन । - फोटो : अमर उजाला
डुमरियागंज। अपने गांव के चैराहे पर छोटा सा होटल खोलकर घर का खर्च चलाने वाले युवक की शनिवार की रात सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे के दौरान वह घर से खाना खाकर सोने के लिए होटल जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। युवक को इलाज के लिए बेंवा सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाइक पर पीछे बैठे युवक का भी दाहिना पैर टूट गया है। रविवार को मदर्स-डे वाले दिन इकलौते बेटे का शव घर पहुंचने पर उमेश और दुर्गा की मां उर्मिला का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


खुनियांव ब्लॉक क्षेत्र के धौरहरा गांव निवासी उमेश कुमार का इकलौता बेटा दुर्गा प्रसाद (22) घर से थोड़ी दूर चौराहे पर होटल चलाता था। शनिवार की रात 9 बजे वह घर से खाना खाकर होटल पर सोने जा रहा था। तभी इटवा निवासी रामनवल (28 साल) ने उसे तेज रफ्तार बाइक से टक्कर मार दी। बाइक पर सुरेश भी बैठा था। टक्कर लगने से दुर्गा प्रसाद सिर के बल सड़क पर गिर पड़ा। वहीं, बाइक पर पीछे बैठे सुरेश का दाहिना पैर टूट गया। घटना के बाद गांव के लोग वहां पहुंचे और दुर्गा और सुरेश को इलाज के लिए बेंवा सीएचसी ले गए। डॉक्टर अशोक ने दुर्गा प्रसाद को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची डुमरियागंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुरेश को इलाज के लिए बस्ती जिला अस्पताल रेफर किया गया है। इस संबंध में इंस्पेक्टर आरबी सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी है। अभी तक तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed