{"_id":"5ad629844f1c1b65098b4f15","slug":"101523984772-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खीरा बेचने वाले युवक को पीटा, जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खीरा बेचने वाले युवक को पीटा, जख्मी
siddharthnagar
Updated Tue, 17 Apr 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
beat demo pic
बांसी। कस्बे के खीरा मंडी में मंगलवार को खीरा बेचने आए युवक पर मामूली विवाद में कुछ लोग ने हमला कर जख्मी कर दिया। गंभीर हाल मेें उसे बांसी पीएचसी ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल के पिता की तहरीर पर पुलिस ने नामजद सहित नौ लोगों पर केस दर्ज कर लिया गया है।
कटहा गांव निवासी राजेंद्र (22) पुत्र रामजीत मंगलवार सुबह खीरा मंडी में खीरा बेचने के लिए आया था। बताया जा रहा है कि यहां उससे किसी बात पर कुछ लोगों से कहासुनी हो गई। इतने में इंदिरा नगर गंगुली निवासी कुछ युवकों ने उसे मार पीटकर लहूलुहान कर दिया। आसपास के लोगों ने बीच- बचाव करके मामले को शांत करवाया और राजेंद्र को बांसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां उसका उपचार हो रहा है। डॉक्टरों मुताबिक हालत गंभीर बताई जा रही है। पीड़ित के पिता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने बाबूराम, जलालुद्दीन, अरमान और छह अज्ञात लोगों खिलाफ जानलेवा हमला व बलवा का मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। कोतवाल रविंद्र कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।