फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   crime meetiing

महिला संबंधी अपराधों में करें त्वरित कार्रवाई

Sun, 01 Mar 2020 10:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
crime meetiing
पुलिस लाइंस सभागार में आयोजित हुई क्राइम मीटिंग
विज्ञापन

एसपी ने थानेदारों को अपराध पर अंकुश लगाने का दिया निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। पुलिस लाइंस सभागार में रविवार को क्राइम मीटिंग का आयोजन हुआ। इसमें एसपी ने थानेवार अपराधों की समीक्षा की और लंबित मामलों के जल्द निस्तारण का निर्देश दिया। कहा, महिलाओं से संबंधित अपराध में त्वरित कार्रवाई करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

एसपी विजय ढुल ने कहा कि अपराध पर तभी अंकुश लगेगा जब अपराधियों पर कार्रवाई होगी। ऐसेे में अभियान चलाकर अपराधियों पर कार्रवाई करें। लंबित विवेचनाओं को समय से निस्तारित करने का निर्देश दिया। इस दौरान एएसपी मायाराम वर्मा, सीओ सदर दिलीप कुमार सिंह, सीओ इटवा श्रीयश त्रिपाठी, सीओ डुमरियागंज महेंद्र सिंह देव, सीओ शोहरतगढ़ सुनील कुमार सिंह व सभी थानों थानाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed